दरोगा के समझाने पर सहमत हुए दंपति, टूटने से बचा घर
बरेली, जून 15 -- भमोरा। जनसुनवाई अधिकारी उप निरीक्षक श्याम वीर सिंह ने बताया कि भरताना गांव के हरिओम ने दी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी बहन का विवाह विशारतगंज के मझगवां निवासी वीर सिंह के साथ किया था। आरोप था कि बहन के ससुराल वाले उसे परेशान कर मारपीट करते हैं। उसका चार वर्ष का बेटा छीनकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मायके वालों से कहा कि इलाज कराना जब बच्चे का जन्म हो जाएगा तभी बुला लिया जाएगा। महिला की तहरीर पर उप निरीक्षक ने पति वीर सिंह को थाने बुलाया जहां दोनों पक्षों के बीच कई घंटे बातचीत हुई और जन सुनवाई अधिकारी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में सुलह कराकर परिवार टूटने से बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.