संवाददाता, अप्रैल 1 -- यूपी के खुर्जा देहात थाना में तैनात दरोगा को दूल्हे की तरह घोड़ा बग्गी में बैठाकर बैंड बाजे के साथ रिटायरमेंट के बाद विदाई दी। इस दौरान दरोगा की पत्नी भी बग्गी पर बैठी हुई दिखाई दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बैंड बाजों की धुन पर ठुमके लगाए। खुर्जा देहात में पिछले दो साल छह महीने से तैनात दरोगा प्रदीप चौहान तैनात थे। मंगलवार को उनका रिटायरमेंट हुआ। जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें विदाई दी। यह विदाई कुछ अलग तरह से दी गई। जिसमें रिटायर्ड दरोगा को दूल्हे की तरह घोड़ा बग्गी पर बैठाया गया। साथ में उनकी पत्नी हमलेश भी बैठीं। घोड़ा बग्गी के साथ बैंड बजे भी रहे। बैंड बाजों की धुन पर पुलिसकर्मी ठुमके लगाते दिखाई दिए। अनोखे तरीके से रिटायरमेंट के बाद दरोगा का विदाई समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.