लखनऊ, जुलाई 18 -- पारा के मोहान रोड पर कार के अंदर मृत मिले गाजीपुर थाने के दरोगा अजय कुमार (36) की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद दिल और विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। उधर, मौत की सूचना पर दरोगा के बड़े भार्इ विजय, अजय की पत्नी कोमल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जिसे लेकर हापुड़ मोहल्ला मेहताब सेन गढ़ी इंद्रगढ़ी चले गए। गाजीपुर थाना की सर्वोदय नगर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अजय कुमार (36) वर्ष 2020 बैच के दरोगा थे। यह भी पढ़ें- हत्या या आत्महत्या! दो दिन से लापता दारोगा का कार में मिला शव, लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस वह पारा थाने के नरपत खेड़ा स्थित एसबीएन स्कूल के पास जितेंद्र कुमार के मकान में करीब पांच साल से किराए पर...