मैनपुरी, जून 23 -- पुलिस विभाग की फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक अकाउंट से 99500 रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए तो उन्होंने तत्काल साइबर सेल को अवगत कराया। शिकायत पर एक्टिव हुए साइबर सेल ने बैंक से संपर्क स्थापित कर दरोगा के खाते से निकाले गए सभी रुपये वापस करा दिए। मैनपुरी पुलिस विभाग की फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा अवधेश कुमार पुलिस लाइन में रहते हैं। उनके बैंक खाते से किसी ने धोखाधड़ी करके 99500 रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने का मैसेज उनके पास पहुंचा तो बे हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल साइबर सेल प्रभारी संतोष कुमार से संपर्क स्थापित किया और उन्हें रुपये निकाले जाने का शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। साइबर सेल प्रभारी संतोष कुमार ने तत्काल एक्शन लिया और बैंक से संपर्क स्थापित करने के बाद नोडल अधिकारी से सम...