दरोगा के बेटे के हत्यारोपी की पिस्टल संग वीडियो वायरल
मेरठ, मई 25 -- रिटायर्ड दरोगा प्रमोद त्यागी के बेटे विमल उर्फ शैंकी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय मानपुर की पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो गई है। आरोपी ने खुद ही अपने स्टेट्स पर वीडियो लगाई थी, जिसे कुछ लोगों ने सुरक्षित कर पुलिस को भेजा है। वहीं, इस मामले में वादी-गवाहों को धमकाने की वारदात आरोपियों ने पूर्व में ही अंजाम दी थी। थाना मेडिकल क्षेत्र में 12 सितंबर 2024 दरोगा प्रमोद त्यागी के बेटे विमल उर्फ शेंकी त्यागी की हत्या कर दी गई थी। वारदात में संजय मानपुर, मोनू, विशाल, सागर और सुनील फौजी, रितिक पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों को फिलहाल जमानत मिल चुकी है। इसके बाद इन आरोपियों ने एक गवाही पर हमले का प्रयास किया था और धमकी दी थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय मानपुर का सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और फोटो वायरल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.