लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने दरोगा के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर एक फर्म रजिस्टर्ड कराई। उसके बाद 10.5 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया गया। करोड़ों के ट्रांजेक्शन देखकर आयकर विभाग ने दरोगा को नोटिस भेजी। आयकर विभाग के सामने पेश होकर पीड़ित ने उक्त फर्म से अनभिज्ञता जताई। उसके बाद दरोगा ने बीबीडी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी दरोगा धर्मेंद्र कुमार बीबीडी थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीते 17 फरवरी को आयकर विभाग की एक नोटिस मिली। जिससे पता चला कि उनके पैन कार्ड का वर्ष 2017-2018 में इस्तेमाल कर जालसाज ने दिल्ली में वीर ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म रजिस्टर्ड कराई। उसके बाद 10.5 करोड़ से अधिक का लेन-देन किया। नोटिस देख दरोगा के होश उड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...