देवरिया, फरवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना में तैनात दरोगा अजय कुमार गौड़ की हत्या के बाद गुरुवार शाम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में कांग्रेसी मूड़ाडीह गांव पहुंचे। उनके पहुंचने पर परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। जिलाध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने,दोषियों को सजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, जिला महासचिव आलोक त्रिपाठी राजन, जिला सचिव विनोद दुबे, जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक गोंड, शहर प्रवक्ता विनोद त्रिपाठी, रमाशंकर यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.