कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार रात चोरों ने एक दरोगा के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान पार कर दिया। वारदात की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद चोरों की तलाश शुरू की गई है। राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव के रहने वाले पारस कुमार सिंह उर्फ बबलू पुत्र श्रीकांत पुलिस विभाग में बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। इस समय उनकी तैनाती कानपुर नगर में है। बुधवार रात चोरों ने उनके घर में घुसकर लाखों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको वारदात की भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी होते ही परिजन स्तब्ध रह गए। द...