लखनऊ, अप्रैल 18 -- मोहनलालगंज। संवाददाता जिस रास्ते से दरोगा की कार जानी थी उस रास्ते के सामने हाईवे पर खरीदारी करने आये ग्राहक ने अपनी बाइक (मोपेड) खड़ी कर दी। दरोगा ने कार का हॉर्न बजाया कोई नहीं आया तो मोपेड के अगले पहिये की हवा निकाल दी। मोपेड से हवा निकालते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में एक दरोगा को मोपेड के अगले पहिए की हवा निकालते हुए देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा कि राजधानी के एक थाने पर तैनात दरोगा कोतवाली के पास की एक बिल्डिंग में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार की शाम जब कार लेकर आये तो रास्ते में एक मोपेड खड़ी मिली। दरोगा ने कार का हार्न बजाया कोई मोपेड हटाने नहीं आया तो कार से उतरे दरोगा ने मोपेड के अगले पहिए की हवा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.