बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता । एक पीड़ित ने देवीपाटन मंडल आईजी से रामगांव थाने के हाइवे चौकी इंचार्ज की शिकायत की है। आरोप है कि पांच दिन पूर्व रास्ते से पकड़ चौकी ले जाकर धुनाई कर फर्जी केस मे धरने की धमकी दी। परिजनों ने जब बीस हजार रुपये चौकी इंचार्ज को दिए, तब छोड़ा। इससे पूर्व भी युवक को धमका कर एसी, इन्वर्टर लिए जाने पर छोड़ा था। आईजी के निर्देश पर एसपी ने महसी सीओ को जांच सौंप दी है। रामगांव थाने के हाइवे चौकी के सोहरवा निवासी जुबेर का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने नई बस्ती के पास 23 मार्च की रात गांव से आते समय रास्ते में बाइक रोकी और पिटाई कर चौकी पर ले गये। चौकी पर भी पिटाई की और जेल भेजने की धमकी दी। परिजनों ने घर से बीस हजार रुपये लाकर दिए, तब उसे छोड़ा गया। यही नही यह भी आरोप लगाया है 22 अगस्त 2025 को भी चौकी इंचार्ज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.