शामली, मार्च 31 -- शामली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा 2024 का परिणाम में शामली में आदर्श मंडी थाने में तैनात दरोगा की बेटी गरिमा एवं गांव लपराना निवासी कमांडेट के पुत्र विवेक खैवाल ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किा है। विवेक के पिता गाजियाबाद में रहते है। आदर्श मंडी थाने में तैनात बुलंदशहर निवासी दरोगा नेमपाल सिंह की पुत्री गरिमा ने 145वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल किया। गरिमा ने दिल्ली में रहकर वर्ष 2023 से तैयारी शुरू की थी और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। पिता नेमपाल सिंह ने बताया नियमित रूप से अध्ययन करती थी। उधर जनपद के गांव लपराना निवासी विनोद खैवाल के पुत्र विवेक खैवाल ने 154वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित होकर सफलता प्राप्त की। विवेक पिछले कई वर्ष...