कुशीनगर, अगस्त 31 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक दरोगा का पिस्टल छीन भाग रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार का बदमाश 11 दिन पूर्व पुलिस कर्मियों को कुचलने के मामले में वांछित है।मुठभेड़ के बाद देर रात मौके पर पहुंचे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पिछले 19 अगस्त ट्रक चालक ने कुचलने का प्रयास किया था। इसमें तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वांछित चल रहे चौथे 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त आशु कुमार यादव पुत्र रामइकबाल यादव निवासी विन्दवलिया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार की थी। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक विवेक अवस्थी मय टीम के द्व...