दरोगा की पत्नी ने वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थाने में तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह की पत्नी 33 वर्षीय कंचन सिंह ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता कंचन ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पति जितेंद्र सिंह को वीडियो कॉल किया था। हालांकि, रात्रिकालीन ड्यूटी से जब तक वह फ्लैट में पहुंचते, तब तक कंचन फंदे पर झूल चुकी थी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। कानपुर की कंचन सिंह का करीब दो साल पहले उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह से शादी हुई थी। वर्तमान में जितेंद्र सिंह धूमनगंज थाने में तैनात है, जबकि कंचन सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता थी। दोनों प्रभु निवास पारस ग्रीन अपार्टमेंट के नौवें तल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। कंचन के माता-पिता शनिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.