लखनऊ, जुलाई 31 -- पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पारा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से मेरठ निवासी अवनीश कुमार यूपी पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में कैंट थाने में तैनात हैं। वह पत्नी विनीता (35), बेटे कार्तिक और परिवार के साथ पारा के बुद्धेश्वर स्थित जाहिद नगर में रहते हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार को विनीता ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने परिजन उन्हें ठाकुरगंज के एरा हॉस्पिटल ले गए। इसी दौरान मायके पक्ष को भी सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विनीता की मौत हो गई। सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के ...