चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे में दरोगा की धुनाई करने वाले दबंग युवक के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को कोर्ट में उसे पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया है। मारपीट का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे किसी वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। युवक ने पकड़ने के दौरान सिपाही के हाथ में दांत से काट भी लिया था। भौंरी स्थित कृषक इंटर कालेज के सामने दरोगा सुभाषराम के साथ कस्बे के ही रहने वाले दादू भाई यादव ने एक दिन पहले शुक्रवार की शाम अभद्रता की थी। दरोगा का कॉलर पकड़कर कई बार झटकने के साथ उसने धुनाई कर दी थी। बताते हैं कि दादू भाई यादव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज था। जिसकी विवेचना के सिलसिले में दरोगा सुभाषराम उससे बयान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.