दरोगा की टिप्पणी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- आसपुर देवसरा क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी पट्टी को जांच सौंपी गई है। देवसरा निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वह बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे आसपुर जोसरा थाने के एक दरोगा ने उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोप यह भी है कि बातचीत के दौरान धार्मिक विषयों पर टिप्पणी की गई। बाद में उन्हें देख लेने की बात कही। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। क्षेत्राधिकारी पट्टी पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.