कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी एक युवक ने दरोगा की कैप लगातार अपनी फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की है। इसे लेकर एसपी का पारा गरम हो गया है। उन्होंने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रसारित फोटो में साफ देखा जा रहा है कि युवक किसी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा है और दरोगा की कैप लगाए हुए है। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसी किसी तस्वीर की पुष्ट नहीं करता है। बहरहाल, वायरल फोटो पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत की नजर पड़ी तो उनका पारा गरम हो गया। उन्होंने मंझनपुर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोतवाल ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.