दरोगा का बेटा बना असिस्टेंट कमांडेंट, खुशी की लहर
गंगापार, अगस्त 11 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव के पूरब टोला मोहल्ला निवासी दरोगा का बेटा निलेश कुमार सिंह पैरामिलिट्री फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुआ। निलेश की सफलता से सोरांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण घर पहुंच कर बधाई दी है। आंबेडकर नगर के मूल निवासी सुधीर सिंह पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। सुधीर सिंह करीब दो दशक पूर्व से सोरांव में घर बनाकर परिवार के साथ निवास करते हैं। दरोगा सुधीर सिंह का बड़ा बेटा निलेश कुमार सिंह पैरा मिलिट्री फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुआ है। सात अगस्त को आए परिणाम में निलेश कुमार सिंह को 117वीं रैंक के साथ असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सफलता प्राप्त हुई है। निलेश कुमार सिंह की मां पूनम सिंह समेत परिवार के लोग सफलता पर काफी उत्साहित हैं। दरोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.