संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होने वाली दरोगा और होमगार्ड की भर्ती में नकल माफिया और साल्वर गैंग पुलिस के रडार पर होंगे। दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा सन्निकट है। जिसकी तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एसपी ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कप्तानों को पत्र भेज कर पूर्व की परीक्षाओं में चिन्हित अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए विशेष नजर रखने की जरूरत जताई है।यूपी में पुलिस उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को प्रतिदिन दो-दो पालियों में होनी प्रस्तावित है। जबकि होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो-दो पाली में आयोजित होना प्रस्तावित है। विगत वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में पेपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.