सीतापुर, मई 20 -- सीतापुर। एसपी ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई उपनिरीक्षकों और आरक्षी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को प्रभारी चौकी पैतेपुर से हटाकर प्रभारी चौकी चादपुर बनाया है। वहीं प्रभारी चौकी चांदपुर के पद पर तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह का तबादला कर उन्हें अब प्रभारी चौकी पैतेपुर बनाया गया। थाना थानगांव में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को स्थानांतरित कर कोतवाली नगर, जबकि पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक खगेश्वर को थाना थानगाँव, पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक फूलचन्द्र सरोज को प्रभारी चौकी सिरोली और महमूदाबाद में तैनात आरक्षी देश दीपक का तबादला कर उन्हें वापस पुलिस लाइंस भेजा गया है। यह भी पढ़ें- तीन निरीक्षकों सहित 25 पुलिस कर्मियों के तबादले यह भी पढ़ें- एसपी न...