छपरा, मई 24 -- छपरा। जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत दरिहारा गांव निवासी स्व० सीताराम सिंह के पुत्र शुभम कुमार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण साई, जयपुर में हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शुभम कुमार मां दुर्गा कबड्डी क्लब, दरिहारा में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते थे। उनकी सफलता पर बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय ने बधाई दी।

सारण जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा जिला कबड्डी संघ के सचिव एवं बिहार कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव पंकज कश्यप ने शुभम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारण की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। दुर्गा कबड्डी क्लब, दरिहारा के सचिव नितेश कुमार, अध्यक्ष बबलू सिंह व कोच हिमांशु सिंह को भी इस सफलता के लिए बधाई दी जा रही है।

सारण जिला क्रिकेट संघ की बैठक सारण जिला क्रिकेट संघ की 15 को होगी वार्षि...