हजारीबाग, मार्च 9 -- दरिया में बासंती दुर्गा पूजा समिति की बैठक ,अध्यक्ष बने नरेश इचाक प्रतिनिधिबसंती दुर्गा पूजा को लेकर दरिया दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता कुशल चंद मेहता और संचालन सौरभ कुमार ने किया। कुशल चंद मेहता ने कहा कि पूजा शांति समरसता सादगी एवं पारंपरिक तरीके से मनाया जाना चाहिए ताकि श्रद्धालु उत्सव का आनंद उठा सकें। इसके लिए नशा खोरी, शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है जिसके लिए प्रशासन का सहयोग लेने पर जोर दिया गया। इसके बाद रामनवमी दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।जिसके अध्यक्ष नरेश मेहता ,सचिव मनोज मेहता कोषाध्यक्ष मिथलेश मेहता कार्यकारिणी सदस्य- कुशल चंद मेहता, अशोक मेहता, सौरभ कुमार,मनोज कुमार, छत्र धारी मेहता,बीरबल मेहता, बंसी मेहता, जय नंदन मेहता, सुरेश मेहता,राम प्रकाश ...