हमीरपुर, मार्च 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। दरिया की जमीन में खेतीबाड़ी कराने वाले लेखपाल को एसडीएम सदर ने जांच के बाद निलंबित कर दिया है। साथ ही जमीन में बोई गई फसल को मुनादी कराकर गांव में ही 2.10 लाख में नीलाम करा दी है। एसडीएम सदर केडी शर्मा ने बताया कि कुरारा ब्लाक के पतारा डांडा गांव में तैनात लेखपाल अरुण कुमार की तैनाती है। उनके द्वारा लगातार अपने कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। पतारा डांडा क्षेत्र में बेतवा नदी किनारे करीब 40 बीघा सरकारी जमीन पर खेतीबाड़ी हो रही थी। जिसकी शिकायत उनके पास आई थी। जिस पर उन्होंने संबंधित लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन लेखपाल ने जवाब देने में आनाकानी करते हुए गुमराह करने की कोशिश की। जिस पर नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार निगम को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र की जांच कराई गई थी। जिसमें क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.