प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। मोमनीन इलाहाबाद की ओर से मंगलवार को दरियाबाद स्थित दरगाह हज़रत अब्बास सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 10वीं व 12वीं के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अधिवक्ता कल्बे अब्बास की बेटी कुलसूम अब्बास को सीबीएसई बोर्ड में 95.50 अंक हासिल करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वक्ताओं ने सम्मानित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। मौलाना जव्वादुल हैदर रिजवी, मौलाना अली गौहर, मौलाना मुनव्वर, मौलाना सरमदी रिजवी, अधिवक्ता फरमान अहमद नकवी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, सैम जैदी,हसन नकवी, शफकत अब्बास पाशा,रौनक सफीपुरी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...