बाराबंकी, अप्रैल 16 -- दरियाबाद, संवाददाता। दरियाबाद की पंचायतों में बनाएं गए अधिकांश आरआरसी केंद्र खुद कूड़ा हो गए हैं। पंचायतों का कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए केंद्रों की स्थिति खस्ताहाल है। कहीं गुणवत्ता पर सवाल है, तो कहीं व्यवस्था पर आलम यह है कि आरआरसी केंद्रों की फर्श बिना प्रयोग ही धंसकर टूट गई है। लेकिन अफसर इन पर गंभीर नहीं है। दरियाबाद के केंहौरा में बना आरआरसी केंद्र खस्ताहाल है। फर्श धंसी हुई है। प्लास्टर उखड़ रहा है। लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। लेकिन उखड़ी फर्श, उगी घास यहां के जिम्मेदारों की जिम्मेदारी की कहानी दिखा रही है। यही हाल मियागंज में है। यह भी पढ़ें- शौचालय हो गए बेकार, लोग मांगे अपना अधिकार एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का हाल ही खराब है। फर्श रामभरोसे है। यह खुद घास और कूड़े में हैं। शायद ही इसका उपयोग किया गय...