मुंगेर, जून 1 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर नगर स्थित दरियापुर हाट की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बरसों पहले बनाए गए शेड अब जर्जर होकर टूट रहा है। कई शेड पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, तो कई गिरने के कगार पर हैं। छत से टपकता पानी और टूटी दीवारों के बीच ही फुटकर दुकानदार अपना सामान बेचने को मजबूर हैं। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को ही हाट लगता है। अनुमंडल के दर्जनों गांवों के ग्रामीण सब्जी, अनाज और घरेलू सामान खरीदने यहां पहुंचते हैं। भीड़ ज्यादा, जगह कम। न पीने का पानी है, न शौचालय की व्यवस्था। बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से लोग परेशान हैं। शेड दुरुस्त हो जाए तो सड़क पर लगने वाला अतिक्रमण भी खत्म हो जाएगा। जर्जर शेड मानो किसी दुर्घटना को दावत दे रहा है। समय रहते अगर जर्जर शेड को ध्वस्त नहीं कराया गया त...