जहानाबाद, मार्च 28 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के बधार से चोरों ने बिजली के ट्रांसफार्मर को ही चुरा ले भागा। इस संदर्भ में बिजली विभाग के कनीय अभियंता शैलेश कुमार के बयान पर घोसी थाना में अज्ञात चोरों के विरोध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इलाके में बिजली ट्रांसफार्मर के चोरी होने की घटना इलाके में जंगल की आग की तरह फैली है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चोरों के द्वारा आखिर ट्रांसफार्मर का क्या किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का बताना है कि विभाग में काम करने वाले जानकार लोगों की मिली भगत से इस तरह के वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आखिर उसकी कीमत को आम आदमी कैसे आकलन करेगा और कहां उसे ठिकाना लगाएगा। इलाके में हुए बिजली के ट्रांसफार्मर के चोरी से लोग हतप्रद हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.