मुंगेर, मई 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर रात दो युवकों को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बरियारपुर निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र अनुराग कुमार तथा बड़ी दरियापुर निवासी बबलू चौरसिया के पुत्र आकाश कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दरियापुर इलाके में दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं और आसपास के लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती टीम में शामिल डीपीटी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को थाना...