छपरा, मई 21 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने के बाद युवक फरार हो गया। युवती के चाचा ने थाने में उक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी भतीजी दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इसी बीच उसी के गांव का एक युवक उसका हाथ पकड़ लिया ओर अपने घर लेकर चला गया। युवती ने शोर मचाया। इसके बाद वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। तब आरोपी युवक फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...