छपरा, अप्रैल 26 -- दरियापुर। स्थानीय बिजली पावर सब ग्रिड के काम कर रहे दो कर्मियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। साथ ही उन्हें धमकी भी दी। जानकारी के अनुसार बिजली कर्मी दिनेश कुमार व अजीत कुमार स्थानीय विद्युत पावर सब ग्रिड में कार्य कर रहे थे। तभी अचानक कुछ लोग वहां पहुंच गए और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह भाग कर दोनों कर्मियों ने अपनी जान बचाई। कर्मियों ने बताया कि एक आरोपी पीएसएस का सामान लेकर कार्य कराने के लिए अपने घर ले था। उसी की मांग करने पर उक्त आरोपी पांच छह लोगो के साथ ग्रिड में पहुंच गया और मारपीट शुरू कर दी। बिजली कर्मी दिनेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर तीन लोगों को नामजद और पांच छह अन्य को अज्ञात अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब बरामदगी मामले में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जल...