छपरा, अक्टूबर 5 -- दरियापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में अपनी मां के साथ मारपीट कर रहे दो पुत्रों को रोकने पहुंचे चौकीदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने चौकीदार की वर्दी भी फाड़ दी। घायल चौकीदार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जानकारी के अनुसार, मुजौना गांव में दो पुत्र किसी बात को लेकर अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय चौकीदार रतन कुमार सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने मां-बेटे के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने और मारपीट रोकने का प्रयास किया।

घटना का विवरण इससे आक्रोशित दोनों पुत्रों ने अपनी मां को छोड़कर चौकीदार पर ही हमला कर दिया। आरोपितों ने चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चौकीदा...