दरियापुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
छपरा, मई 10 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मस्तीचक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता, जो मकेर थाना क्षेत्र के डीही गांव के निवासी हैं, ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
किशोरी का अचानक गायब होना दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि वह मस्तीचक में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात उनकी 14 वर्षीय पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि नाथा छपरा गांव का एक युवक उनकी पुत्री से बातचीत करता था। आरोप है कि उसी युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ भगा लिया। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री घर से करीब एक लाख साठ हजार रुपये नकद एवं सोने के गहने भी लेकर चली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अवतार नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.