बेगुसराय, मार्च 12 -- मटिहानी। नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर वार्ड संख्या-9 में बुधवार की मध्य रात्रि बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि दरियापुर वार्ड 9 निवासी हरेराम राय के पुत्र प्रशांत कुमार की मौत अपने घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण करंट लगने से हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...