दरियापुर में कई पुलों का एप्रोच मार्ग जर्जर,हादसे की आशंका
छपरा, जून 9 -- दरियापुर। प्रखंड के कई पुलों का एप्रोच मार्ग काफी जर्जर हो गया है लेकिन न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का इस पर ध्यान है और न ही प्रशासन का। इधर संपर्क पथों के जर्जर हो जाने से आवागमन में परेशानी तो ही रही है। हादसे की भी प्रबल आशंका बन गई है। गौरतलब हो कि कोठिया,संझा,बेला शर्मा टोला आदि जगहों पर माही नदी पर बने पुलों का संपर्क पथ काफी जर्जर स्थिति में है।संझा व बेला शर्मा टोला के पास बने पुलों के संपर्क पथों का कुछ हिस्सा नदी में समा गया है जिससे वहां बड़े गढ्ढे बन गए हैं जहां दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बन गई है। इन पुलों का संपर्क पथ कई माह से जर्जर है लेकिन किसी अधिकारी व जनप्रतिनिधि का इस पर ध्यान नहीं है।इधर बरसात का महीना अब शुरू होने वाला है।अगर बरसात शुरू होने के पहले पुलों के संपर्क पथों की मरम्मत नहीं हुई तो खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.