भागलपुर, मार्च 11 -- शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर स्थित मध्य विद्यालय के पीछे पानी टंकी के समीप श्री-श्री 108 विष्णु महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया।  ध्वजारोहण मंदार विद्यापीठ से पधारे विद्वान पंडित मंगल झा, पंडित गौरव झा आदि ने किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी पूजा अर्चना के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच अपनी बातों को रखा। उन्होंने विष्णु महायज्ञ से होने वाले लाभ और उसके महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व दरियापुर पंचायत  के मुखिया आलोक कुमार कर रहे थे। मौके पर सरपंच सैयद आलम, शारदा प्रसाद झा, विवेकानंद झा, शिवशंकर झा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...