बेगुसराय, फरवरी 10 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में सोमवार की रात 60 वर्षीय अशोक राम ने गले में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार अशोक राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले करीब तीन माह से गहरे अवसाद में थे। सोमवार की रात उन्होंने परिजनों के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि घर के छज्जे पर रखे टेबल के सहारे पशु बांधने वाली रस्सी से उन्होंने गले में फंदा लगा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नायगांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.