छपरा, सितम्बर 26 -- दरियापुर। नेपाल व बिहार में ही रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन एक बार फिर अलर्ट हो गया है। शनिवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने प्रखंड के छरकी बांध का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक और कोसी नदी के पानी में भारी बढ़ोतरीबाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण नेपाल में हुई अतिवृष्टि के कारण गंडक नदी में लगभग चार लाख क्यूसेक पानी आने की संभावित स्थिति के फलस्वरूप जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गंडक नदी के छड़की बांध का निरीक्षण किया क्योंकि यहां तटबंध टूटने की आशंका है। जिला पदाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यपालक अभियंता व बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को निर्देशित किया कि संभावित स्...