भागलपुर, जून 22 -- शाहकुंड, संवाददाता। शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में योग समन्वयक आनंद कुमार ठाकुर ने योग गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले सुनील कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार सिंह, बादल कुमार एवं आयुष कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आनंद कुमार ठाकुर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार है। यह भी पढ़ें- विश्व योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य व मानसिक विकास के लिए योग जरूरी: डीआइजी

हिंदी हिन्दुस्तान की...