रामगढ़, मार्च 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजीता करमाली ने हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और उसके बाद हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस जघन्य अपराध को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा कि ऐसे दोषियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के समय इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम देना दरिंदगी की पराकाष्ठा है, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने राज्य सरकार से महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते महिला आयोग का गठन करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मह...