बदायूं, जुलाई 9 -- यूपी में मासूम बच्चियां भी दरिंदों से सुरक्षित नहीं हैं। यूपी के दो जिलों में दो बच्चियों से युवकों ने रेप किया है। बदायूं में कक्षा दो की छात्रा से खाली क्वार्टर में ले जाकर दरिंदगी की गई। पीलीभीत में स्कूल में ले जाकर सात साल की बच्ची से रेप किया गया। बदायूं में आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया है। जबकि पीलीभीत में आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।बदायू में खाली पड़े मत्स्य विभाग के क्वार्टर में रेप बदायूं में सैदपुर कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली कक्षा दो की आठ वर्षीय छात्रा दो बजे स्कूल से लौटी थी। घर पर पहुंची तो परिवार के लोग खेत में मक्का तोड़ने गये थे। इसी बीच दोपहर तीन बजे 35 वर्षीय निजाकत अली वहां पहुंचा और घर के बाहर खेल रही छात्रा को बहलाकर अपने साथ नजदीक ही मत्स्य विभाग के खाली पड़े क्वार्टर...