बदायूं, अप्रैल 12 -- बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है, जहां गुरुवार शाम बच्ची अपनी मामी को अस्पताल में कपड़े देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डाक्टर ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसे निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए थे जब परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को नाबालिग दिखाने का आरोप लगाया था। इसी बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक हाईवे जाम किया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन गांव में अभी भी आ...