उरई, जनवरी 9 -- कोंच। कोंच में एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना फिर 6 माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसका पता तब चला तब पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि पड़ोस में रहने वाला युवक छह माह पहले उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो बनाकर बेटी को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद वीडियो का सहारा लेकर बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बेटी ने आज उक्त घटना के बारे में जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। --- नाबालिग से आपत्तिजनक वीडियो बना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.