दरारें देखकर खाली कराया इलाका, बंद कराई गईं दुकानें, ताश के पत्ते की तरह बिखर गई पुरानी इमारत
मुजफ्फरनगर, अगस्त 15 -- Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के मोहल्ला बुध बाजार में वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी पुरानी इमारत में दरारें देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस जर्जर इमारत के चारों ओर लोगों के मकान बने हुए थे। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने देखा कि जर्जर इमारत में कुछ दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इमारत के आसपास की दुकानों को बंद कराया। प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसडीएम रश्मि लांबा भी मौके पर पहुंचीं। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ आबिद हुसैन एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व अधिकारी कुछ योजना बनाते उससे पहले ही इमारत दरकने लगी और भर भराकर तेज आवाज के साथ ढह गई। कस्बे के समीर हसन ने बताया कि इस पुरानी इमारत को सैयद उमर अली खान ने बनवाया था। इस दरवाजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.