गिरडीह, मार्च 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने शुक्रवार को देवरी के दरायशरन गांव में विधिवत भूमि पूजन कर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और टीम भावना की सीख देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण होने से यहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। विधायक ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनने से युवाओं में खेल के प्रति र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.