अलीगढ़, मार्च 10 -- खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजियापुर में एक महिला पर दरांती से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हजियापुर निवासी संतोष पत्नी ओमवीर सिंह ने कोतवाली खैर में दी तहरीर में बताया कि सात मार्च की सुबह गांव की सुंदरी देवी और पूनम उसके घर में घुस आईं। उनके साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे, जो पीछे खड़े रहे। आरोप है कि इसी दौरान सुंदरी देवी ने दरांती से हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुंदरी देवी, पूनम व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर खैर ने मामले की जांच सोफा चौकी इंचार्ज वैभव त्यागी को सौंपी है।महिला ने ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.