बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं, संवाददाता। साइकिल से गायब हुई दरांती को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट और घर पर धावा बोलने तक पहुंच गया। आरोप है कि लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में सात नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के मीरा सराय का है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र मौर्य पुत्र रामचंद्र मौर्य ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार मार्च को दोपहर करीब 12.30 बजे वह साइकिल से खेत पर जा रहे थे। साइकिल के पीछे पल्ली और दरांती बंधी हुई थी। रास्ते में वह कुछ देर के लिए गौरव मौर्य पुत्र ओमदेव मौर्य के घर के सामने रुक गए, जहां गांव के कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वह खेत पहुंच गए, लेकिन वहां पहुंचकर दे...