दरवा टॉप पर पहुंचे एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र
देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने डोडीताल-दरवा टॉप ट्रेक अभियान के तहत 13,615 फीट ऊंचे दरवा टॉप पर सफलतापूर्वक पहुंचकर साहस और टीम भावना का परिचय दिया। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान छात्रों ने संगमचट्टी, आगोड़ा, बेबरा, मांझी और डोडीताल होते हुए कठिन चढ़ाई पूरी की। इस दौरान विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और टीमवर्क जैसे जीवन मूल्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.