बदायूं, दिसम्बर 25 -- उझानी। नगर के अयोध्यागंज मोहल्ले में दरवाजे पर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के माध्यम से पुलिस चोर को तलाश करने में जुट गई है। नगर के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी गौरव सक्सेना पुत्र राम प्रकाश अपनी स्प्लेंडर बाइक दोपहर में दरवाजे पर खड़ी कर घर में खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। काफी देर तक बाइक को मोहल्ले में ही तलाश करते रहे, कहीं पता नहीं चलने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...