दरवाजे से बाइक चोरी, एफआईआर दर्ज
सीवान, मई 21 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव में दलान में खड़ी मोटरसाइकिल मंगलवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। इस सम्बंध में बालबंगरा निवासी पंकज कुमार ने दरौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया है कि मोटरसाइकिल दलान में खड़ी थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.