मधुबनी, मार्च 31 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकाही बनारसी चौक निवासी नंदकिशोर महतो ने थाना में आवेदन दे कर बेलोरो पिकअप वैन गाड़ी की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि महिंद्रा पिकअप वैन दरवाजे पर सब दिन की तरह खड़ा कर सो गया था। बीती रात करीब एक बजे से दो बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा साजिश व षड्यंत्र के तहत ले कर चंपत हो गया। जिसका खोजबीन अपने स्तर से किया लेकिन नहीं मिला है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.